MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 17 कलेक्टर बदल

भोपाल, ब्यूरो। मध्यप्रदेश शासन ने बुधवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए प्रदेश के 38 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इनमें 17 जिलों के कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं।
भोपाल में लंबे समय से जमे कलेक्टर निशांत बरबड़े को इंदौर जिले की कमान सौंपी गई है, वहीं सुदाम खाड़े भोपाल कलेक्टर बनाए गए हैं। लंबे समय से पूर्व विधायक कमल पटेल के निशाने पर रहे हरदा कलेक्टर श्रीकांत बनोठ को भी राज्य शासन ने लूप लाइन में डालते हुए उपसचिव मप्र शासन पदस्थ किया है।  इधर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के सत्याग्रह और राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर राजनीतिक कमेंट करने वाले विजयपुर जिला श्योपुर के लोकेश कुमार जांगिड़ को वहां से हटाकर मंत्रालय में अवर सचिव राजस्व पदस्थ किया गया है। बुधवार को जारी सूची के अनुसार आशुतोष अवस्थी कलेक्टर देवास से ओएसडी मंत्रालय, डॉ. संजय गोयल कलेक्टर ग्वालियर से मिशन संचालक राष्टÑीय स्वास्थ्य मिशन, निशांत वरवड़े कलेक्टर भोपाल से कलेक्टर इंदौर, पन्नालाल सोलंकी अपर सचिव मप्र शासन से कलेक्टर पन्ना, एसएनएस चौहान कलेक्टर सिंगरौली से अपर सचिव, विनोद कुमार शर्मा, कलेक्टर मुरैना से निगम आयुक्त ग्वालियर, राहुल जैन कलेक्टर रीवा से कलेक्टर ग्वालियर, डीवी सिंह कलेक्टर आगर मालवा से कलेक्टर बालाघाट, सुदाम पंढरीनाथ खाडृÞे कलेक्टर सीहोर से कलेक्टर भोपाल, मालसिंह भयडिया एसीईओ मप्र रोजगार गारंटी परिषद से कलेक्टर उमरिया, स्वाति मीणा नायक कलेक्टर खंडवा से अपर प्रबंध संचालक मप्र पर्यटन विकस निगम, अभय कुमार वर्मा कलेक्टर सीधी से उप सचिव मप्र शासन, आईरिन सिंथिया जेपी कलेक्टर पन्ना से उप सचिव मप्र शासन, विकास नरवाल कलेक्टर सागर से प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम, भरत यादव कलेक्टर बालाघाट से उप सचिव मप्र शासन, वी किरण गोपाल मिशन संचालक राष्टÑीय स्वास्थ्य मिशन से उपसचिव मप्र शासन, सुरभि गुप्ता सीईओ जिपं छिंदवाड़ा से अपर कलेक्टर जबलपुर, गोपाल चंद्र डाड उप सचिव मप्र शासन से कलेक्टर सिवनी, दिलीप कुमार अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर से कलेक्टर सीधी, आलोक कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक नान इंदौर से कलेक्टर सागर, शमीम उद्दीन अपर कलेक्टर इंदौर से उप सचिव मप्र शासन, तरुण कुमार पिथोड़े कलेक्टर राजगढ़ से कलेक्टर सीहोर, सूफिया फारुकी वली उप सचिव मप्र शासन से कलेक्टर मंडला, अभिषेक सिंह कलेक्टर उमरिया से कलेक्टर खंडवा, धनराजू एस कलेक्टर सिवनी से उप सचिव मप्र शासन, प्रीति मैथिल कलेक्टर मंडला से कलेक्टर रीवा, अजय गुप्ता उप सचिव मप्र शासन से कलेक्टर आगर मालवा, श्रीकांत बनोठ कलेक्टर हरदा से उप सचिव मप्र शासन, अनय द्विवेदी ननि कमिश्नर ग्वालियर से कलेक्टर हरदा, कर्मवीर शर्मा कमिश्नर ननि रीवा से कलेक्टर राजगढ़, अनुराग चौधरी सीईओ जिपं झाबुआ से कलेक्टर सिंगरौली, भास्कर लक्षकार प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्वॉन से कलेक्टर मुरैना, आशीष सिंह कमिश्नर ननि उज्जैन से कलेक्टर देवास, सौरभ कुमार सुमन सीईओ जिपं बैतूल से कमिश्नर ननि रीवा, डॉ. विजय कुमार जे सीईओ जिपं मंडला से कमिश्नर ननि उज्जैन, डॉ. पंकज जैन उपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं से सीईओ जिपं मंदसौर और अनुराग वर्मा सीईओ जिपं मुरैना को कमिश्नर नगर निगम सागर पदस्थ किया गया है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment