MP : प्याज खरीदी के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय, अब 15 जुलाई तक होगी प्याज खरीदी

भोपाल, ब्यूरो। किसानों की प्याज खरीदी के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है| मंडियों बम्पर आवक को देखते हुए सरकार ने किसानों को राहत दी है| अब 15 जुलाई तक किसान अपनी प्याज समर्थन मूल्य आठ रुपए किलों में  बेच सकेंगे| 


सरकार ने  पहले प्याज खरीदी की अंतिम समय सीमा 30 जून दी थी। प्रदेश की कई मंडियों में इन दिनों बड़ी तादाद में प्याज पहुंच रहा है। कई जगह खरीदी नहीं हो पाने के कारण प्याज खुले में पड़ा हुआ है। वहीं बारिश के मौसम के चलते बड़ी मात्रा में प्याज भीग रही है | भण्डारण की व्यवस्था न होने पाने के कारण करोड़ों का नुक्सान सरकार को हो रह है| वहीं किसान भी दो-दो तीन-तीन दिनों तक प्याज बेचने के लिए तुलाई केंद्र पर लाइन लगाए खड़े हुए हैं| दूसरी ओर यह समय खेत में बोवनी का है जिसके चलते बोवनी लेट हो रही है|  इन्हीं समस्याओं के चलते सरकार ने समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदी के तारीख बढ़ा दी है।


सीएम शिवराज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है और कहा है "हमने मध्यप्रदेश में प्याज़ खरीदी की तारीख 15 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा अन्य उत्पादों की खरीदी 31 जुलाई तक होगी।" सीएम ने कहा प्रदेश में प्याज़ खरीदी की निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।कृषक किसी भी समस्या के निराकरण हेतु दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment