मुंबई। महाराष्ट में बारिश के कहर के बाद बिल्डिंगों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। गुरुवार सुबह जेजे मार्ग पर इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह 8.30 हुआ है। इमारत के गिर जाने के बाद 25 से 30 लोगों के फंसे होने आशंका जताई जा रही है। सुबह करीब 8.40 पर ये इमारत गिरी है, जिसमें 8 से 9 परिवार रहते हैं।
मुंबई में सोमबार से बारिश आफत बनकर बरसी। देश की आर्थिक राजधानी को इस आफत बनी बारिश ने अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों का आवागमन इस दौरान ठप रहा। सड़कों पर पानी भरने से शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गए। इस आफत के बाद अब मुंबई फिर से अपनी राह पर लौटने लगी है।
लोकल ट्रेन सर्विस ने बारिश रुकने की वजह से राहत की सांस ली है, वहीं हवाई यातायात भी शुरू हो गया। हालांकि इस बीच कुछ बबार्दी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। अभी तक पुलिस को जगह जगह से कई लाशें भी बरामद हो चुकी हैं।
अब पटरी पर लौट रही जिंदगी
बाढ़ की वजह से कुल 19 फ्लाइट्स को रद्द किया गया था, लेकिन अब मुंबई एयरपोर्ट पर मौसम बेहतर हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट से जिन फ्लाइट्स से उड़ान भरी वो 30 मिनट तक लेट थीं। अब बारिश थमने के बाद ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। लोकल ट्रेनें सभी 4 लाइन्स पर चल रही हैं।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment