राज्यपाल ने श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर: राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके ने श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव पंचायत एवं ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव की माता हैं। राज्यपाल ने स्वर्गीय श्रीमती देवेंद्र कुमारी के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment