फरहाना भट्ट की मम्मी बनी रोस्ट मास्टर, वन लाइनर से कर दी इन कंटेस्टेंट्स की बोलती बंद
फिनाले से पहले बिग बॉस सीजन 19 का ये हफ्ता सभी कंटेस्टेंट्स के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस वीक पूरे हफ्ते उनके घरवाले इस शो में आकर उनके गेम को और भी मजबूत कर रहे हैं। हाल ही में फरहाना भट्ट की मां ने आते ही घर में कुछ कंटेस्टेंट्स को रोस्ट कर दिया, जिसे देखकर फैंस को काफी मजा आया।

फरहाना भट्ट की मां निकली असली रोस्टर/ फोटो- Instagram
बिग बॉस 19 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, क्योंकि जल्द ही हमें इस सीजन का विनर मिल जाएगा। फिलहाल घर में 9 कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं, जिनमें से अधिकतर नॉमिनेट हैं। इस हफ्ते सलमान खान के घर में इमोशन का सैलाब आया है, क्योंकि मौजूदा कंटेस्टेंट्स का असली परिवार एक-एक करके शो में 'फैमिली वीक' में एंट्री ले रहा है।
गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा के साथ फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) की मां भी बिग बॉस 19 के घर में आईं। आते ही उन्होंने घर के माहौल को पॉजिटिव तो किया ही, लेकिन इसी के साथ वह रोस्टिंग में प्रणित मोरे को भी पीछे छोड़ती दिखीं। उन्होंने घर के किन-किन कंटेस्टेंट्स को रोस्ट किया, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
फरहाना भट्ट की मां ने मालती को किया रोस्ट
लड़ाई झगड़े से परे सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे के माता-पिता का सत्कार करते हुए दिखाई दिए। जियो हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फरहाना भट्ट की मां का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैसे ही मालती फरहाना की मम्मी से ये शिकायत करती हैं कि आपकी बेटी पंजे मारती है, तो तुरंत उनकी बात का जवाब देते हुए वह कहती हैं, "शेरनी का काम ही ही पंजे मारना होता है, मुर्गी का काम नहीं होता है"।
उनकी बात सुनकर तुरंत शहबाज फरहाना की मम्मी से कहता है कि आप रुक जाओ यहां पर। फरहाना की मम्मी उन्हें भी रोस्ट करते हुए बोलती हैं, "आप चले जाओ मैं रुक जाती हूं यहां पर"। उनकी रोस्टिंग देखकर सभी घरवाले पेट पकड़कर हंसने लगते हैं।
दर्शकों की फेवरेट बनी फरहाना की मां
हर सीजन में फैमिली वीक में कोई ऐसा पेरेंट आता है, जो इस शो के दर्शकों को बेहद पसंद आता है। फरहाना की मां का सभी कंटेस्टेंट के साथ व्यवहार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, "अरे भाई साहब फरहाना की मम्मी कितनी कूल हैं"।
-1763541607076.jpg)
दूसरे यूजर ने लिखा, "फरहाना की मां तो असली रोस्टर हैं भाई"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "आंटी रॉक..सभी हुए शॉक्ड"। कई फैंस उन्हें देखकर ये अंदाजा लगा रहे हैं कि फरहाना अपने बचपन में इतना सहकर इतनी मजबूत हैं, तो इसके पीछे उनकी मां का हाथ हैं, जो फैंस को खुद भी शेरनी लग रही हैं।
0 comments:
Post a Comment