पुर्तगाल पहुंचे PM मोदी, गुजराती व्यंजन राजमा और मकई, तड़का दाल से हुआ भव्य स्वागत


लिस्बन, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के तहत शनिवार को पुर्तगाल पहुंचे। यह उनकी यात्रा का पहला पड़ाव है। लिस्बन एयरपोर्ट पर पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी नेसेसिदाजी पैलेस पहुंचे, जहां एकबार फिर पीएम कोस्टा ने उनका भव्य स्वागत किया। पैलेस में दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। वहीं, पीएम मोदी के दौरे पर जायके का विशेष ध्यान रखा गया और विभिन्न तरह के गुजराती व्यजंन बनाए गए। प्रधानमंत्री पुर्तगाल के बाद अमेरिका और नीदरलैंड्स भी जाएंगे। एंटोनियो कोस्टा के इसी वर्ष जनवरी में भारत दौरे के बाद पीएम मोदी पुर्तगाल दौरे पर पहुंचे हैं। कोस्टा भारतीय मूल (गोवा) के ही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर लिस्बन ने उनके लिए विशेष गुजराती व्यंजन परोसने की व्यवस्था की है। भोजन में साग कोफ्ता, राजमा और मकई, तड़का दाल, केसर राइस, पराठा, रोटी, पापड़, मैंगो श्रीखंड, गुलाब जामुन सहित अन्य गुजराती व्यंजनों की व्यवस्था है। इधर, पुर्तगाल रवाना होने से पहले मोदी ने कहा, ‘मैं 24 जून, 2017 को पुर्तगाल के आधिकारिक दौरे पर रहूंगा। प्रधानमंत्री कोस्टा के जनवरी, 2017 में भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों में गतिशीलता आई है।’ उन्होंने कहा कि हालिया विचार-विमर्श के आधार पर दोनों देश संयुक्त रूप से शुरू किए गए विभिन्न पहलों और फैसलों की समीक्षा करेंगे।

मोदी ने कहा,हम अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए आगे की चर्चा करेंगे, जिसमें आर्थिक सहयोग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष सहयोग और जन सहयोग जैसे विषय प्रमुख होंगे। प्रधानमंत्री ने पुर्तगाल में निवास करने वाले भारतीय समुदाय से भी मुलाकात को लेकर उत्सुकता जाहिर की थी।

भारतीय समुदाय से मुलाकात के बाद शनिवार को ही मोदी पुर्तगाल के प्रधानमंत्री कोस्टा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक करेंगे और विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके अलावा वह यहां भारत-पुर्तगाल स्टार्ट-अप केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे। पुर्तगाल ने अक्टूबर, 2005 में भारत में वांछित आतंकवादी अबू सलेम और मोनिका बेदी का भारत को प्रत्यर्पण कर दिया था, जो किसी यूरोपीय देश से भारत को होने वाला पहला प्रत्यर्पण था।
Share on Google Plus

2 comments:

  1. भारतीय समुदाय से मुलाकात के बाद शनिवार को ही मोदी पुर्तगाल के प्रधानमंत्री कोस्टा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक करेंगे और विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

    ReplyDelete
  2. विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

    ReplyDelete