#YogaDay2017 योग से शरीर को रखेंगे स्वस्थ: CM

भोपाल/नई दिल्ली। भारत के साथ-साथ दुनिया के करीब 150 देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर युवाओं और स्टूडेंट के साथ योग किया है। मुख्यमंत्री ने ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण द्वारा लिखित पुस्तक का भी किया विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रोज की आपाधापी में जिसको देखो, यही कहता है कि बड़ी टेंशन हैं। इस टेंशन से मुक्ति का रास्ता योग है। जो रोगी है कई बार देश और समाज पर बोझ बन जाता है। हम देश और समाज पर बोझ नहीं बनेंगे। योग करके शरीर को स्वस्थ रखेंगे। दूसरी ओर, मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज सुबह रीवा के ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यीलय के ग्राउण्ड में सामूहिक योग किया। वहीं प्रदेश के मंत्री, विधायक, सांसद, अफसर सहित अन्य नेताओं ने योग किया।
मंदसौर फायरिंग: कांग्रेस ने किया भोपाल में ‘शवासन’
इध, मध्यप्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में किसानों की मौत के विरोध में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस पर मध्यप्रदेश कांगे्रस कार्यालय (पीसीसी) सहित राज्य के सभी जिलों में भी शवासन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस का आरोप है कि किसानों की मौत के बाद भी सरकार लापरवाह बनी रही, इसके विरोध में ही शवासन किया गया। उधर कुछ किसान संगठनों ने भी कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए शवासन किया। भारतीय किसान महासंघ ने भी राजधानी में शवासन कर विरोध जताया।गौरतलब है कि किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर पुलिस फायरिंग में हुई किसानों की मौत के बाद से कांग्रेस सरकार को घेरने में लगी है।
पीएम मोदी ने भीगते हुए किया योग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार लखनऊ के रमाबाई पार्क में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ योग किया है। ाखनऊ में पीएम मोदी के योग कार्यक्रम के पहले बारिश शुरू हो गई, लेकिन वह योग करने पहुंचे। योग कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि मन को स्थिर रखने में योग का महत्व है। उन्होंने कहा कि बारिश अगर शुरू हो जाए, तो योग दरी का कैसे इस्तेमाल हो सकता है, यह लखनऊ वालों ने दिखा दिया है।
कोविंद के साथ केजरीवाल, नायडू से गुफ्तगू
मोदी सरकार के 74 मंत्रियों ने देश के 74 शहरों में जाकर योग किया। जिसमें राजधानी दिल्ली की तस्वीर सबसे खास थी।  दिल्ली के कनॉट प्लेस में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू भी मौजूद रहे। एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद भी कनॉट प्लेस में ही मौजूद रहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कनॉट प्लेस में ही योग किया। इस दौरान वैंकेया नायडू और अरविंद केजरीवाल के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और केजरीवाल भी कार्यक्रम शुरू होने से पहले एक दूसरे से मिलते नजर आए।
-25 डिग्री में बर्फ के नीचे
तीनों सेनाओं में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जोर-शोर से मनाया जा रहा है। नौसेना के जहाजों से लेकर सरहद पर हर जगह योग किया जा रहा है। लद्दाख में जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर -25 डिग्री तापमान में बर्फ के बीच योग किया, तो नौसेनिकों ने भारतीय युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य पर योग अभ्यास किया।
150 देशों में योग दिवस
पेरिस में एफिल टॉवर, लंदन के ट्रैफल्गर सयर और न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क जैसे प्रमुख स्थलों पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किए गए। इसके अलावा दुबई, पेरू, काठमांडू, न्यूयॉर्क और शाहरजाह जैसे दुनिया के तमाम प्रमुख शहरों में योग किया गया।
 रमाबाई पार्क में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ योग किया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार लखनऊ के रमाबाई पार्क में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ योग किया है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment