43 नगरीय निकाय नतीजे: कहीं Congress तो कहीं भाजपा आगे

भोपाल। मध्यप्रदेश के 43 नगरीय निकायों में हुए चुनाव का फैसला आज हो जाएगा। बुधवार सुबह 9 बजे से नगरीय निकायों के मुख्यालय पर मतगणना जारी है। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुछ जगह के परिणाम भी सामने आ गए हैं। इनमें सैलाना नगर परिषद (रतलाम) अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, कांग्रेस की नम्रता राठौर 75 वोटों से जीतीं। यहां 15 पार्षद पदों में से 8 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाया। वही, खंडवा के मूंदी नगर परिषद वार्ड क्रमांक 4 उप चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार शमीना बी कांग्रेस उम्मीदवार रजाक मंसूरी से 68 वोट अधिक लेकर विजय घोषित हुर्इं। छिंदवाड़ा में जामई नगरपालिका कांग्रेस प्रत्याशी 2200 वोट मिली विजय। छिंदवाड़ा में मोहगांव से कांग्रेस की सपना कलंबे 793 वोटों से जीत गर्इं। मंदसौर जिले के शामगढ़ में वार्ड 4, 9 के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते। छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव नगर पालिका में कांग्रेस की पुष्पा साहू जीतीं। मंदसौर में गरोठ नगर परिषद में वार्ड 13 के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार संगीता ललित चंदेल ने भाजपा प्रत्याक्षी विनोद ग्वाला लाला को 210 मतों से हराया। उमरिया के पाली में वार्ड 7 से प्रत्याशी की जीत। शहपुरा से कांग्रेस और डिंडोरी नगर परिषद से भाजपा जीती।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment