भाषण सुनने या स्वागत कराने नहीं आया हूं: शाह


भोपाल। तीन दिन के दौरे पर मध्यप्रदेश पहुंचे भाजपा के
राष्टÑीय
अध्यक्ष अमित शाह ने भोपाल पहुंचकर पार्टी नेताओं और कार्यकतार्आ से कहा कि वे मध्यप्रदेश भाषण सुनने और स्वागत कराने नहीं आए है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अ
मित शाह शुक्रवार सुबह 9 बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया, इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद थे। इसके बाद रास्ते में उनका स्वागत हुआ और करीब 12 बजे वो बैठक स्थल पर पहुंच पाए। स्वागत और भाषणों की इस लंबी प्रक्रिया से शाह नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि वे मप्र में स्वागत कराने और भाषण सुनने नहीं आए हैं।

समय के मामले में पाबंद माने जाने वाले अमित शाह की पहली बैठक डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई। स्वागत भाषण के दौरान शाह ने नंदकुमार सिंह चौहान को टोका और कहा कि ज्यादा भूमिका मत बनाइए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ही उनका स्वागत कर बैठक शुरू की। बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी, कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, संभागीय संगठन मंत्री, मोर्चा के प्रदेध अध्यक्ष, विभाग, प्रकोष्ठ और प्रकल्पों के प्रदेश संयोजक और पार्टी प्रभारी उपस्थित रहे।

दीनदयाल की प्रतिमा का अनावरण
स्टेट हैंगर और बैठक स्थल पहुंचने के बीच उन्होंने लालघाटी में पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद बड़े तालाब पर पहुंचकर राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके स्वागत में कार्यकतार्ओं ने बाइक रैली भी निकाली।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment