इंतजार हुआ खत्म! बस कुछ हफ्तों में 'पंचायत 3' लेकर लौटेंगे 'सचिव जी', जानें- स्ट्रीमिंग डिटेल्स?

 इंतजार हुआ खत्म! बस कुछ हफ्तों में 'पंचायत 3' लेकर लौटेंगे 'सचिव जी', जानें- स्ट्रीमिंग डिटेल्स?


साल 2020 में प्रदर्शित हुई लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन साल 2022 में प्रदर्शित हुआ था। उसके बाद से प्रशंसकों के बीच शो के तीसरे सीजन को लेकर उत्सुकता लगातार बनी हुई है। जितेंद्र कुमार रघुबीर यादव नीना गुप्ता और चंदन कुमार अभिनीत इस शो की प्रदर्शन तिथि को लेकर कई खबरें सामने आई लेकिन अभी तक इसका कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
'पंचायत 3' लेकर लौटेंगे 'सचिव जी'

अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत के नए सीजन की दर्शक राह देख रहे हैं। सचिव जी और फुलेरा गांव के निवासियों की खटपट एक बार फिर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। हाल ही में प्राइम वीडियो ने पंचायत 3 का एलान किया था और चंद का एक वीडियो भी जारी किया था। इसके बाद से ही दर्शकों का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

कब स्ट्रीम होगी पंचायत 3 ?

साल 2020 में प्रदर्शित हुई लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन साल 2022 में प्रदर्शित हुआ था। उसके बाद से प्रशंसकों के बीच शो के तीसरे सीजन को लेकर उत्सुकता लगातार बनी हुई है। जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता और चंदन कुमार अभिनीत इस शो की प्रदर्शन तिथि को लेकर कई खबरें सामने आई, लेकिन अभी तक इसका कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। शो से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार, अगले महीने के अंत तक यह शो प्रदर्शित हो सकता है। जल्द निर्माताओं की तरफ से शो की स्ट्रीमिंग डेट की आधिकारिक की घोषणा की जाएगी।


विकास कुमार फिर आएंगे नजर

अभिनेता चंदन राय शो में एक बार फिर सचिव सहायक विकास कुमार की भूमिका में नजर आएंगे। अपनी भूमिका को लेकर दैनिक जागरण से बातचीत में चंदन कहते हैं, 'पहले और दूसरे सीजन में लोगों से मुझे बहुत प्यार मिला है। बतौर कलाकार मैं अपनी भूमिका को एक आकार दे चुका हूं, तो अब मैं उसमें चाहकर भी नया नहीं कर सकता। इस सीजन में कहानी का कलेवर तो वही रहेगा लेकिन एक नई दिशा पकड़ते हुए आगे बढ़ेगी। कुछ नए कलाकार भी दिखाई देंगे। शो में तीन - चार गाने भी होंगे। जिनमें से एक गाना मनोज तिवारी ने गाया है।'



गजब बेइज्जती वाले दूल्हे राजा की वापसी

पंचायत 3 को लेकर हाल ही में अपडेट आई थी कि इस बार शो में गजब बेइज्जती वाले दूल्हे राजा आसिफ खान की वापसी होने वाली है। अभिषेक कुमार की जगह वो सचिव की कुर्सी संभालते हुए नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment